वीडियो- हिरासत में लिए गए उपमुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की योजना बनाने वाले सपाई

हिरासत में लिए गए उपमुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की योजना बनाने वाले सपाई


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की दोपहर लखीमपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को सपाइयों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्नाव मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिनेश शर्मा के काफिले को रोकने की योजना बनाई थी। जिसके संज्ञान में  आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा लिया है। जहां लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक श्रीनगर रामसरन के नेतृत्व में सरकार और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सोमवार की दोपहर अपने उड़न खटोले से लखीमपुर पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। जिसके बाद उनका काफिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के लिए सड़क मार्ग से होते हुए निकलना था।

देखें वीडियो



https://youtu.be/ydYhkx7teoE

इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों को थी, उन्होंने उन्नाव कांड पर अपनी नाराजगी जताने के लिए उप मुख्यमंत्री के काफिले को लोहिया भवन के सामने रोकने की योजना बनाई। सपाइयों ने मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाने का भी प्रयास किया। जिसकी भनक पुलिस को लग गई तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अमित वर्मा, वि.स. अध्यक्ष शाश्वत मिश्र, समाजवादी पार्टी नेता संदीप वर्मा, युवजनसभा विनय मिश्र, सैय्यद अरशद हुसैन, तारिक अहमद खान, ठाकुर त्रिभुवन सिंह, ज़मीर अहमद अंसारी व इमरान रजा सहित कई अन्य समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। जहां समाजवादी पार्टी के पूर्व श्रीनगर विधायक रामसरन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार व उप मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार बर्खास्तगी की मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार को महिला विरोधी सरकार बताया कहा कि यह सरकार लाठी-डंडों की सरकार है।

टिप्पणियाँ