लखनऊ में आयोजित इस उत्सव में 700 युवाओं ने किया प्रतिभाग, दिखाईं अपनी प्रतिभाएं
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। देश के 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2020 का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय प्रतिष्ठान लखनऊ में दिनांक 12 से 16 जनवरी 2020 तक किया गया। जिसमें लखीमपुर युवराज दत्त महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना टीम ने भी प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में देश के सभी राज्यों के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों से लगभग 7000 युवाओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय युवा उत्सव में नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कल्याण विभाग तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यूथ आईकान, युवा कलाकार तथा स्टेट/नेशनल पुरस्कारों के लिए नामित युवा स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय उत्सव प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, सामप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा एवं साहस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राश्ट्रीय मंच प्रदान कर प्रोत्साहित एवं साम्मानित किया जाता है।
राष्ट्रीय युवा उत्सव-2020 में राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय ने युवराज दत्त महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुभाश चन्द्रा को उत्तर प्रदेश राज्य राष्ट्रीय योजना दल का टीम प्रभारी नियुक्त किया। डॉ. सुभाश चन्द्रा ने पांच दिवसीय समारोह में उत्तर प्रदेष के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित एनएसएस स्वयं सेवकों को अपने कुशल नेतृत्व में सुविचार एवं राष्ट्रीय युवा समागम कार्यक्रम में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कराया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने राज्य एनएसएस टीम के उत्साह और डॉ. सुभाश चन्द्रा के कुषल प्रबन्धन की भूरि-भूरि प्रषंसा की। डॉ. सुभाश चन्द्रा ने बताया कि राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतियोगी एवं गैर प्रतियोगी दो वर्गों में देश से आये विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्षन किया। प्रतियोगी वर्ग में एकल अभिनय, लोक नृत्य, लोकगीत, वीणावादन, तबला, सितार, बांसुरी, मृदंग, गिटार तथा मणिपुरी, कत्थक, कुचिपुणी, भारत नाट्यम नृत्य एवं शास्त्री गायन (हिन्दुस्तानी/कर्नाटक शैली) आदि विद्याओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्षन किया। इसीक्रम में गैर प्रतियोगी कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक संध्या, सुविचार एवं राष्ट्रीय युवा समागम, युवा कृति, यंग आर्टिस्ट कैम्प, फूड फेस्टिवल एवं साहसिक गतिविधियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने डॉ. सुभाश चन्द्रा द्वारा उत्तर प्रदेष राज्य एनएसएस टीम प्रभारी के रूप में नामित होकर कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के लिए बधाई दी और कहा कि डॉ. सुभाश चन्द्रा द्वारा उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना महाविद्यालय ही नहीं बल्कि जनपद के लिए गौरव की बात है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें