शाहजहांपुर: तमंचे के बल पर ठेकेदार से हुई लूट का आरोपी माल सहित गिरफ्तार

शाहजहांपुर: तमंचे के बल पर ठेकेदार से हुई लूट का आरोपी माल सहित गिरफ्तार


अमित कुमार शर्मा
शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर ठेकेदार से हुई लूट का 24 घण्टे में खुलासा करते हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।

तिलहर क्षेत्र के ग्राम चक बरेंचा निवासी ठेकेदार संजीव कुमार से बीते 13 जनवरी को पूरनपुर जाते समय बंडा थाना क्षेत्र में गहलुइया पुल के पास तमंचे के बल पर लूट हो गई थी। ठेकेदार ने लुटेरे की मोटरसाइकल का नम्बर नोट कर लिया और सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और उक्त मोटरसाइकल नम्बर के आधार पर लुटेरे की तलाश में जुट गई।

थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बीती देर रात उपनिरीक्षक संतोष कुमार साथी सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर नवीनगर नहर पुल के पास से गहलुइया गांव निवासी लुटेरे करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया और ठेकेदार से लूटा गए पर्स व बचे हुए चार सौ रुपये, कई एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन, एक तमंचा व कुछ कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकल आदि सामना भी बरामद कर लिया । फिलहाल पुलिस ने लुटेरे को लूट तथा आर्म्स एक्ट की धारा में जेल भेज दिया है।


टिप्पणियाँ