पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के राजेश यादव अध्यक्ष और दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव बने मंत्री

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के राजेश यादव अध्यक्ष और दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव बने मंत्री



कमलेश जायसवाल
खमरिया-खीरी। ईसानगर इकाई में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। दो पर दो हुए मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए राजेश यादव और मंत्री पद के लिए दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव ने एक तरफा जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया ईसानगर की बीआरसी खमरिया पर सम्पन्न हुआ।
शुक्रवार को चुनाव अधिकारी संतोष कुमार भार्गव,चंद्र प्रकाश कटियार और श्याम जी यादव के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए राजेश यादव व बनवारी लाल तथा मंत्री पद के लिए दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव व सरोजनी देवी ने नामांकन दाखिल किया। कुल 99 मतदाताओं में से 93 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए राजेश यादव को 60 मत मिले। बनवारी लाल को महज 30 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए डाले गए वोट में से तीन मत अवैध पाए गए। इस तरह राजेश यादव ने बनवारी लाल को 30 वोटों से शिकस्त दी।
मंत्री पद के चुनाव में दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिद्वंदी सरोजनी देवी को 49 वोटों से हराया। दुर्गेश को 70 व सरोजनी देवी को सिर्फ 21 वोट मिल सके। मंत्री पद के लिए भी दो वोट अवैध पाए गए।
राजेश यादव और दुर्गेश चन्द्र के दोबारा निर्वाचित होने पर प्राथमिम शिक्षक संघ ईसानगर के अध्यक्ष लालता प्रसाद वाजपेयी,मंत्री रमेश चन्द्र नागर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ धौरहरा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव मंत्री सौरभ मिश्रा, जिला कार्यकारिणी के शमसुल हुदा खान, देवेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, विनय वर्मा, सुधीर कुमार मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, विमल बरनवाल, ऋषि नाथ झा,परोपकार वर्मा व मोहम्मद वसी ने शिक्षक हित में कार्य करने की उम्मीदों के साथ बधाई दी।

टिप्पणियाँ