इन भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। भाजपा कार्यकारिणी द्वारा नगर के कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुनील सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही जिले में बड़ा फेरबदल हो सकता है। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा इसकी घोषणा भी कर दी गई। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व जिला प्रवासी के अनुमोदन के बाद लखीमपुर जिले के सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें नगर मण्डल से जितेन्द्र साहनी नगर अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव, अभिजात मिश्रा, गुरुदत्त सिंह, सुरेंद्र मौर्य, किशोरी लाल भारती, अनुज सिंह राघव को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ देवदत्त चड्ढा व सूर्य प्रकाश मिश्रा को नगर महामंत्री तथा प्रखर गोयल, संजीव बाथम, अरुण पूरी, समीक्षा गुप्ता, अंकित कश्यप, हेमंत ब्रम्ह चंदेल को नगर मंत्री व मीना पांडिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
नई जिम्मेदारियां पाने के बाद सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुनील सिंह से मुलाकात की। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान सुनील सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वाहन जिम्मेदारी से करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भेदभाव रहित राजनीति करती है। पार्टी का हर कार्यकर्ता एक जिम्मेदार पदाधिकारी है जिन सदस्यों को पार्टी ने जिम्मेदारियां दी हैं वे लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे थे, मेरी शुभकामनाएं सभी के साथ हैं।
नगर उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन वे पूरी निष्ठा से करेंगे। पार्टी की नीतियों को देश हित में बताया कहा कि आज मेरे ऐसा एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी में पदाधिकारी बनाया गया है, यह पार्टी की स्वच्छ छवि को उजागर करता है मैं जिला अध्यक्ष सुनील सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाहन करूंगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें