देश के विकास में समाजसेवियों का भी महत्वपूर्ण है योगदान- स्वती शुक्ला

देश के विकास में समाजसेवियों का भी महत्वपूर्ण है योगदान- स्वती शुक्ला


शमशाद खान
मोहम्मदी/लखीमपुर-खीरी। बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा शिक्षा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मझिगवां में बच्चों के बैठने के लिए बेंच व डेस्क दिए गए।

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी की चौकी रेहरिया के अंतर्गत ग्राम मझिगवां के प्राथमिक विद्यालय में बलरामपुर चीनी मिल द्वारा बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी मोहम्मदी स्वाति शुक्ला रहीं।
समाज सेवा की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए बलरामपुर कुंभी चीनी मिल द्वारा प्राथमिक विद्यालय मझिगवां को 50 डेस्क व बेंच दिए गए। यूनिट हेड संजय त्रिपाठी ने बताया कि हमारा प्रयास है कोई भी बच्चा जमीन पर न बैठे। उसके लिए हमने बेंच और डेस्क की व्यवस्था की है जो आज मैं विद्यालय को दे रहा हूं। इस मौके पर बड़ी तादाद में गणमान्य लोग व ग्रामीण जनता तथा विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे मौजूद रहे।

समाज सेवा के लिए सबको आगे आना चाहिए- स्वाति शुक्ला

इस दौरान उपजिलाधिकारी मोहम्मदी स्वाति शुक्ला ने कहा कि समाज सेवा के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आना चाहिए। इन नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए इस ठंड में बैठने की व्यवस्था चीनी मिल द्वारा की गई है। उसके लिए उन्हें बहुत-बहुत आभार। मुझे इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए भी सभी का आभार है। मैं चाहती हूं कि देश मैं हर बच्चा शिक्षित हो और शिक्षा ही चुनौतियों का सामना करने में सबसे बड़ी मददगार होती है। बिना शिक्षा के कुछ भी संभव नहीं है। अगर हमारी नई पीढ़ी शिक्षित होगी तो वह निश्चित तौर पर बहुत मजबूत होगी। हम एक मजबूत देश की स्थापना अभी कर सकते हैं जब हमारी पीढ़ी और हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो। गांव-गांव तक शिक्षा के स्तर को ले जाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है शासन और प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास करता है कि शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता में और सुधार हो सके। अगर ऐसे में समाज के बड़े व्यापारी या और भी समाजसेवी खुलकर मदद करते हैं तो निश्चित तौर पर देश की आने वाली पीढ़ी का हर एक बच्चा पूरी तरह उच्च शिक्षा को प्राप्त करेगा जिससे देश और प्रदेश जिले सहित उसके गांव के नाम को भी रोशन होगा।

खंड शिक्षा अधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव व बलरामपुर फाउंडेशन के कुंभी चीनी मिल के यूनिट हेड संजय त्रिपाठी, एचआर हेड एसके सिंह, मझिगवां प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार वर्मा भाजपा नेता रामभरोसे वर्मा प्रधानाध्यापक मतलूब हसन, सहायक अध्यापक सुरेंद्र भारद्वाज ,कुम्भी चीनी मिल से अरुण कुमार वर्मा, जावेद खान, सुमित शुक्ला आदि लोग विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ