इंसानी बस्ती के करीब तालाब में दिखा मगरमच्छ
कमलेश जायसवाल
खमरिया खीरी। ईसानगर ब्लॉक के नारीबेहड़ के तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहींं सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। अचानक तालाब में मगरमच्छ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम नारीबेहड़ में गांव के उत्तर में बने तालाब में दोपहर में अचानक लोगों को मगरमच्छ दिखाई पड़ा। जिसके बाद मगरमच्छ देखा जाना कौतूहल का विषय बन गया एक के बाद एक ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। वहींं मगरमच्छ को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। तालाब के किनारे बैठे इस मगरमच्छ को देखने के बाद ग्रामीणों में खासी दहशत बनी हुई है। यह मगरमच्छ बस्ती के काफी करीब बने तालाब में दिखाई दिया है। ऐसे में यह इंसानी बस्ती तक भी पहुंच सकता है ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ के तालाब में होने की जानकारी वन विभाग को दी गई परंतु वन विभाग में इस पर किसी भी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी बना हुआ है। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग सहित थाना पुलिस को भी दी है। सूचना मिलने के बाद भी किसी जिम्मेदार ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें