वीडियो- सांड पर चलाई गोली और महिला घायल हो गई

सांड पर चलाई गोली और महिला घायल हो गई


अमित शर्मा
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में आवारा सांड के हमले से बचने के लिए युवक ने सांड पर गोली चला दी। निशाना चूक जाने से गोली बुजुर्ग महिला को लग गई। महिला की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम वरीखास निवासी कल्लू नामक युवक मंगलवार दोपहर लाइसेंसी शस्त्र के साथ किसी काम से जा रहा था। इस दौरान रास्ते मेंं एक युवक पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। हमले से बचाने के लिए कल्लू ने अपने लाइसेंसी शस्त्र से सांड पर गोली चला दी। लेकिन निशाना चूक गया और गोली वहां से गुजर रही गांव की रामा देवी (60) नामक बुजुर्ग महिला के हाथ मे जाकर लगी। खून से लथपथ महिला गिर पड़ी। परिजन बुजुर्ग महिला को लेकर जिलासप्ताल आये। जहां डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया है।

देखें वीडियो


डियूटी पर तैनात डॉक्टर विनोद ने बताया कि महिला को गोली लगी है। महिला का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है। वहीं घायल महिला के परीजनो ने इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नही दी है।

टिप्पणियाँ