तराई एकता की पहचान, सहयोग, सामंजस्य और उत्थान
विवेक श्रीवास्तव
नोएडा। तराई एकता, विकास व पहचान को लेकर सहयोग, सामंजस्य, उत्थान के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय तराई वेलफेयर एसोसिएशन की तराई तरुणाई विवेक श्रीवास्तव को यमुना स्वच्छता अभियान के तहत यमुना प्रहरी सम्मान से शुशोभित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि लखीमपुर से राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा, रोजगार आदि उद्देश्यों से आये युवाओं को एकता के सूत्र में पिरोते हुए लखीमपुर के युवाओं ने लखीमपुर@दिल्ली/एनसीआर समूह विगत डेढ़ दशकों पूर्व स्थापित किया था। परदेश में अपने मिलते गए कारवां बढ़ता गया। लखीमपुर की ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर उठाते व लखीमपुर से आये जरूरतमंदों की मदद को देखते हुए आसपास के जिलों के युवा भी संगठित होकर लखीमपुर टीम के साथ आगे आये। तराई क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के युवाओं ने लखीमपुर युवाओं के साथ गत दो वर्षों पूर्व आज के ही दिन उस समूह का विस्तार कर तराई वेलफेयर एसोसिएशन की स्थापना की। सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बहराइच, पीलीभीत आदि जनपदों के युवाओं ने दिल्ली/एनसीआर में सैकड़ो लोगो को तराई संस्था से जोड़ा है। जिसका संरक्षण क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व वरिष्ठजन कर रहे हैं।
इस बार तराई वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गत दिवस सम्पूर्ण महिला साक्षरता अभियान के तहत प्रतिभा विकास समर्पित सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स के शिक्षित महिला, उन्नत राष्ट्र के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा ऐस सिटी में प्रौढ़ महिला शिक्षा केन्द्र स्थापित किया गया।जिसमे कई दर्जन निरक्षर महिलाओं को साक्षरता के लिए प्रेरित कर तराई युवाओं ने समाज मे शिक्षा की अलख जलाई। इसी प्रकार तराई युवा तराई संस्कृति, धरोहरो का प्रसार राष्ट्रीय पटल पर करने के साथ तराई एकता व जरुरतमंदो का सहारा बनने का कार्य कर रहे हैं। सामाजिक कार्य सरोकारों से जुड़ी तराई तरुणाई देश व समाज के विकास के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र का हो, रक्तदान हो या पर्यावरण संरक्षण, मतदान जागरूकता हो या अन्य सामाजिक जागरूकता सब पर निस्वार्थ समर्पित भाव से आगे आकर सकारात्मक व सार्थक सन्देश दे रहे हैं।तराई एकता व विकास के लिए विशेष रूप से माँगेश त्रिवेदी, हिमांशु तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, डा विवेक दीक्षित, विराग शुक्ला, विशाल श्रीवास्तव, विजय मिश्र, गौरव मिश्रा, अंकित शुक्ला व सन्दीप सिंह आदि सक्रिय तौर पर प्रयासरत हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें