खीरी में गिरा है अपराध का ग्राफ- एसपी पूनम

खीरी में गिरा है अपराध का ग्राफ- एसपी पूनम



देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराध को नियंत्रण में लाने के लिए उच्चाधिकारियों का दिया गया निर्देश रंग लाने लगा है। शायद यही कारण है कि खीरी की एसपी द्वारा वर्ष 2018 और वर्ष 2019 के आंकड़ों में अपराध कम हुआ है।
एसपी खीरी पूनम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों पर कसी गई नकेल के चलते हत्या, लूट, अपहरण, वाहन चोरी, फिरौती, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसे बड़े अपराधियों सहित सभी अपराधों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कमी आई है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया की इन आंकड़ों में क्रमशः जो कमी आई है वह इस चार्ट के अनुसार है।

 देखें वीडियो



https://youtu.be/jrhzA9akODI

भारतीय दण्ड विधान अपराध के अनुसार आंकड़े


अपराधिक मामले  2018 2019

हत्या 88 77
लूट 22 18
304 बी भा.द.वि. 64 51
फिरौती हेतु अपरहरण 1 0
अपहरण 410 322
307 भा.द.वि. 119 103
गंभीर चोट 382 341
वाहन चोरी 409 355
अन्य चोरी 206 164


खीरी पुलिस अनुसार द्वारा की गयी कार्रवाई के आंकड़े

शीर्षक.                              2018,- 2019
गैंगेस्टर 54 59
रा.सु.का. 2 9
शस्त्र अधिनियम 361 459
जुआं अधिनियम 111 124
आबकारी अधिनियम.                2271 2574
गुण्डा अधिनियम.                      236 270
गुण्डा अधिनियम 236 270
एन.डी.पी.एस. एक्ट 58 90
34 पुलिस अधिनियम 200 287
धारा 110 द.प्र.स. 2584 2617
नई खोली गयी एच.एस. 9 20
पंजीकृत गैंगों की संख्या 16 17

आपको यह भी बताना जरूरी है कि एसपी पूनम द्वारा लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर अधीनस्थों के पेच कसे जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप अधिकारियों में कानून व्यवस्था को बनाए रहने को लेकर सक्रियता देखाई दे रही है। पुलिस विभाग के सभी एसपी खीरी के अधीनस्थ अधिकारी हर समीक्षा बैठक में अपनी बेहतर रिपोर्ट देने का प्रयास कर रहे हैं कई अधिकारियों के तबादले अपनी कार्यशैली में सुधार न करने के चलते एसपी खीरी द्वारा कर दिए गए। कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर एसपी खीरी स्वयं कानून व्यवस्था को लेकर सजग रहती हैं शायद यही कारण है कि आज अपराध नियंत्रण पर अंकुश दिखाई दे रहा है।

टिप्पणियाँ