फिल्म छपाक को लेकर लखीमपुर में भी लगा राजनीतिक तड़का
फन सिनेमा हॉल बुक करा कर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म
देव श्रीवास्तवलखीमपुर-खीरी। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने के बाद से सुर्खियों में आई फिल्म छपाक पर अब खूब राजनीतिक हो रही है। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हाल बुक करा कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फिल्म देखे जाने के बाद अब लखीमपुर में भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व सपा विधायकों के नेतृत्व में फन सिनेमा हॉल को बुक करा कर बुधवार को फिल्म छपाक देखी।
एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल को लेकर बनाई गई फिल्म छपाक फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने के बाद सुर्खियों में है। राजनीतिक पार्टियों ने भी इस फिल्म के जरिए अपने विरोध को जताने का नया तरीका निकाला है। जहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ सिनेमा हॉल बुक कराकर फिल्म छपाख देखी तो वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व के कदमों पर पीछे चलते हुए खीरी के समाजवादी नेताओं ने भी फन सिनेमा हॉल बुक करा कर बुधवार को फिल्म छपाक देखी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें