दस लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

दस लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार



देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। पुलिस और आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार को 10 लाख रुपए की कीमत की अवैध शराब को पकड़ा है जो कंटेनर में ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस मीडिया सेल द्वारा जानकारी दी गई कि मोहम्मदी कोतवाली पुलिस व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त चेकिंग अभियान में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक छोटे कंटेनर एचआर 56 बी 7263 को रोका, चेकिंग करने पर इस कंटेनर में 54 केनों में करीब 5000 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस ने नसीम पुत्र दयानंद निवासी ग्राम रूखी गोहाना थाना बरौदा जनपद सोनीपत हरियाणा व दीपक पुत्र शमशेर निवासी सेक्टर 8 जनपद गुड़गांव हरियाणा को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने इस बात का खुलासा किया किया शराब हरियाणा ले जाई जा रही थी। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले भी पकड़ी गई थी लाखों की इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब 


उत्तर प्रदेश में हरियाणा, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश से लाई हुई अंग्रेजी शराब की कालाबाजारी बड़े पैमाने पर होती है। कई बार शराब की पेटियों के बड़े-बड़े जखीरे पुलिस ने पकड़े भी हैं। परंतु इसे अंजाम देने में जो नाम पुलिस के सामने हर बार आता था उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। शनिवार की सुबह मैलानी पुलिस को शराब के तस्कर हरपाल निवासी ग्राम हीरपुर जिला शाहजहांपुर और गोविंद गांव सुआबोझ थाना मैलानी खीरी के बारे में जानकारी मिली। दोनों एक कार में सवार थे जिसमें अरुणाचल प्रदेश से लाई गई इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब की 84 बोतलें भी रखी थीं के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है। एक बोतल की कीमत करीब तीन से चार हजार रुपए बताई जा रही है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस मामले की तह तक छानबीन में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ