किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत दूध लेने गयी एक किशोरी के साथ एक युवक छेड़छाड़ करने लगा, जब किशोरी ने शोर मचाया तो युवक जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर किशोरी ने शोर मचा दिया, फिर क्या था आस-पास के लोग पहुंच गये और छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने घर आकर आपबीती बताई जिस पर किशोरी के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
  जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर के गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक किशोरी बुधवार की सुबह लगभग 8ः30 बजे दूध लेने जा रही थी। जहां पहले से ही खड़े अजहर पुत्र अयूब खान निवासी ग्राम मेहंदी थाना फूलबेहड़ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। यह सुन किशोरी ने शोर मचा दिया। जहां आसपास के लोग आ गए और अजहर को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

टिप्पणियाँ