भाजपा पर है कुमार विश्वास को विश्वास, आप को लग सकता है झटका
केडीएस न्यूज़ डेस्क
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का दम भर रही आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका देने के लिए भारतीय जनता पार्टी नया दांव खेलने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता प्रकाश जावड़ेकर कुमार विश्वास से मिले हैं वहीं कुमार विश्वास ने ट्वीट कर भारतीय जनता प्रशंसा की प्रशंसा की है। शायद इसी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी शाम करीब 4 बजे प्रेस वार्ता करने वाली है। ऐसा लगता है कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुमार विश्वास का सहारा ले सकती है।कुमार विश्वास द्वारा किए गए ट्वीट के बाद दिल्ली में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। ट्वीट कर कुमार विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी के कई नीतियों को देश के हित में बताया है। इसके बाद दिल्ली के बड़े नेता प्रकाश जावड़ेकर कुमार विश्वास से मिले हैं। जिसके बाद यह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर सकते हैं। वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कुमार विश्वास अपने दोस्त अरविंद केजरीवाल की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो न सिर्फ केजरीवाल को बड़ा झटका लगेगा बल्कि आम आदमी पार्टी को भी झटका लगेगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस मामले को लेकर अभी तक अधिकृत बयान नहीं दिया गया है परंतु 4 बजे भारतीय जनता पार्टी की एक प्रेसवार्ता बुलाई गई है।
शामिल हुए तो केजरीवाल के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव
कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इस प्रेस वार्ता में कुमार विश्वास के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं ऐसे भी यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कुमार विश्वास केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भी कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी के लिए दिल्ली में प्रचार कर सकते हैं आम आदमी पार्टी की पहली जीत में भी कुमार विश्वास का अहम योगदान माना जा रहा था। कुमार विश्वास अन्ना के करीबी थे वहीं अरविंद केजरीवाल के करीबी दोस्तों में थे। दिल्ली में मिली आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच खटापटी भी चल रही थी हालांकि लंबे समय तक कुमार विश्वास ने चुप्पी साधी रही।यह चुप्पी जब टूटी तो दिल्ली के चुनाव सर पर थे ऐसे में 8 फरवरी को दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति बेहद कारगर साबित हो सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि 4 बजे होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में क्या सामने आता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें