विओम हेल्थ केयर जानकारी शेयर कर तराई क्षेत्र में बांट रही है सेहत का खजाना

विओम हेल्थ केयर जानकारी शेयर कर तराई क्षेत्र में बांट रही है सेहत का खजाना



विवेक श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। दुनिया की सबसे बड़ी दौलत होती है स्वास्थ्य! अगर व्यक्ति किसी गम्भीर बीमारी की चपेट में आ जाय तो जानकारी के अभाव में छोटे शहरों से निकल कर उसे बड़े शहरों की चिकित्सीय लुटेरी गलियों में गुम होते देर नही लगती। साथ मे उसके तीमारदार की हालत भी बद्तर हो जाती है। इन हालतों से चिंतित होकर तराई क्षेत्र के सबसे बड़े जिले लखीमपुर से संचालित विओम हेल्थ केयर चिकित्सीय जानकारी व स्वास्थ्य जागरूकता का कार्य कर रही है।
  जानकारी देते हुए वियोम हेल्थ केयर के संरक्षक  ओपी श्रीवास्तव व सलाहकार स्वास्थ्य विकास श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि आजादी के बाद से अब तक गम्भीर बीमारियों के इलाज की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से अक्सर लखीमपुर व उसके आसपास के क्षेत्रों से मरीजों को विकसित शहरों की तरफ रुख करना पड़ता है जहां जानकारी के अभाव में बीमार सहित तीमारदार ठगी का शिकार तो होते ही हैं और समुचित इलाज हो इसका भी ठिकाना नही। साथ ही परदेश में देखभाल करने वाले परिजनों को अजनबी शहर में खानाबदोशो की तरह कभी इत कभी उत समय गुजारना पड़ता है। अपनी सलाह से सेहत का खजाना बांट रही विओम हेल्थकेयर ने बड़े शहरों के अच्छे अस्पतालों से सम्पर्क कर तराईवासियो के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईलाज की राह आसान कर दी है। विओम बीमार व्यक्ति की बीमारी व इलाज का विकल्प समझ कर बडे शहरों के बीमारी सम्बंधित चिकित्सीय विशेषज्ञों से परामर्श व समय लेकर समन्वय स्थापित करने के साथ इलाज के होने वाले खर्चो का ब्यौरा व सम्भव छूट की भी व्यवस्था कर रहा है।साथ ही विओम के सेवी उन बड़े अजनबी शहरों में मरीज व देखभाल करने वाले के साथ एक सहायक की भूमिका में नजर आते हैं जो इलाज से लेकर अन्य समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं।विओम हेल्थ केयर दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ आदि शहरों के चिकित्सा जगत में सक्रिय है।

टिप्पणियाँ