सीएए पर सपा, बसपा और कांग्रेस देश की जनता को कर रही हैं गुमराह- स्वतंत्र देव सिंह

सीएए पर सपा, बसपा और कांग्रेस देश की जनता को कर रही हैं गुमराह- स्वतंत्र देव सिंह


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। नागरिक संसोधन एक्ट (सीएए)  के मामले में कांग्रेस, बसपा और सपा पार्टी देश की जनता को गुमराह कर उन्हें भड़का रही हैं। यह वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मैगलगंज कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत लेने के लिए कस्बे में पहुंचे थे। मैगलगंज प्रथम आगमन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर उनका भव्य स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को लाव लश्कर के साथ मैगलगंज पहुंचे। जहां पर उन्होंने  कांग्रेस  सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा की यह तीनों पार्टी देश के जाति विशेष के लोगों को भड़का रही हैं। सीएए को गलत ढंग से परिभाषित कर रही हैं जबकि सीएए कानून नागरिकता लेने का नहीं नागरिकता देने का कानून है। जिसे कई बार प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है।

किया सीएए के समर्थन में मिस कॉल करने का आवाहन

उन्होंने मंच से ही सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने मोबाइल से सीएए के समर्थन में मिस कॉल करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा  कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार  के गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्र हित में यह कड़े फैसले लिए हैं। देश के प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर एक भी दाग नहीं है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ राष्ट्र हित में काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने मैगलगंज मंडल अध्यक्ष श्यामकिशोर तिवारी सहित सभी बूथ अध्यक्षों को मंच पर बुला कर बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण किया।


उसके बाद श्री सिंह सदरपुर गांव के लिए रवाना हुए जहां पर भगवान शिव के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना के चलते हो रही यज्ञ का समापन एवं पूर्ण आहुति की व विशाल भंडारे में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक अवध क्षेत्र संयोजक श्यामकिशोर अवस्थी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री सिंह ने यहां भी उपस्थित लोगों को मंच से संबोधित किया । भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्रा, सीतापुर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह , विधायक योगेश वर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह श, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, अनुपम अवस्थी, पटेल रेखा वर्मा, नीरज वर्मा नरेंद्र मिश्रा,.मैगलगंज गन्ना समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह , भाजपा नेता मनोज वर्मा, अंकुर यादव, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुजशुक्ला, अमरनाथ मिश्र, उमाशंकर गुप्ता, आशु गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, गुड्डन मिश्रा, आदित्य सिंह, अतुल गुप्ता, धीरेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर शुक्ला सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ