द सिख ग्रुप ने अमन को दिया सम्मान, बढ़ाया पूरे विश्व में अमन का मान

द सिख ग्रुप ने अमन को दिया सम्मान, बढ़ाया पूरे विश्व में अमन का मान


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। छोटे से बादाम पर चित्रकारी कर देश सहित विश्वभर में प्रसिद्ध हुए अमन सिंह गुलाटी इस बार द सिख ग्रुप द्वारा मिले हुए सम्मान के बाद सुर्खियों में हैं। अमन सिंह गुलाटी ने विश्व में सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 युवा सिखों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

ऑलमंड आर्टिस्ट अमन सिंह गुलाटी को द सिख ग्रुप ने विश्व के टाप सर्वाधिक प्रसिद्ध टॉप-100 युवा सिखों की सूची में शामिल किया। इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के सिखों को शामिल किया जाता है। अभी अमन की उम्र 19 वर्ष ही है।
अमन गुलाटी ने सोमवार की शाम जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि यूके बेस्ड द सिख गुप ने सोमवार को टॉप - 100 सिख युवाओं की सूची जारी की है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम कर उपलब्धि हासिल करने वाले 30 वर्ष से कम आयु के सिखों को सूची में स्थान दिया गया। इसमें उत्तर प्रदेश से अमन सिंह गुलाटी को भी शामिल किया गया है। ग्रुप ने जारी बयान में कहा कि अमन सिंह गुलाटी ने आर्ट की दुनिया में कई रिकार्ड अपने नाम हासिल किये है। वर्ष 2018 में केनिया की राजधानी नैरोबी में आयोजित सिखों के विश्वव्यापी सिख समारोह में सिख अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने विश्व का सबसे छोटा हैडमेड पोर्टेट भगत सिंह और सबसे बड़ा पोर्टेट गुरू गोविद सिह का बनाकर रिकार्ड हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने कोल पेंटिग और आल्मड पेटिग का भी लोहा मनवाया। विगत वर्ष दो अक्टूबर को महात्मा गाधी की सबसे बड़ी पेटिग बनाकर विश्व अहिसा का संदेश देकर, विश्व रिकार्ड बनाया था। इसके अलावा भी अमन सिंह गुलाटी ने तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए ही सिख ग्रुप ने अमन को सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 युवा सिखों की सूची में शामिल किया है ।

टिप्पणियाँ