लखीमपुर- एक डॉक्टर सहित 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

एक डॉक्टर सहित 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हुई, 27 अभी एक्टिव केस

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या की खीरी में बढ़ती जा रही है जिला प्रशासन द्वारा रविवार को मिली सूचना के अनुसार 10 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं इनमें एक डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं जिनकी ड्यूटी स्क्रीनिंग होम में थी।

डीएम खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मिली सूचना के में कुल 67 रिपोर्ट आई है। जिनमें से 10 पॉजिटिव 57 नेगेटिव है।
जिनमें चार पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक जो थाने महाराष्ट्र से आए थे, पसगवां के मूल निवासी हैं और वर्तमान में क्वॉरेंटाइन में है। दो पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक मुंबई से आए हैं, जो चंदन चौकी के मूल निवासी है वर्तमान में संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर डाइट राजापुर में है। एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक जयपुर से आया है और ईसानगर का रहने वाला है। वर्तमान में संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर डाइट राजापुर में है।
एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक नवी मुंबई से आया है जो ग्राम सर्वा, खीरी का रहने वाला है, वर्तमान में संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर डाइट राजापुर में है। एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक अंधेरी मुंबई से आया है और ग्राम बैरिया निघासन का रहने वाला है वर्तमान में क्वॉरेंटाइन सेंटर में है।

वहीं स्क्रीनिंग होम में ड्यूटी कर रहे एक चिकित्सक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय में भेज दिया गया है।
बताते चलें कि अब तक जिले में कुल 32 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें पांच पॉजिटिव केस उपचार उपरांत डिस्चार्ज हो चुके हैं जो पूर्णतया स्वस्थ हैं। वर्तमान में कुल 27 एक्टिव पॉजिटिव केस है। 
बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आ रहे प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है साथ ही बड़े पैमाने पर जांच भी कराई जा रही है। जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। बस जरूरत है कि स्वास्थ विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। सोशल डिस्टेंस बनाए रहें। बहुत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें।

टिप्पणियाँ