मुंबई से आए पांच और प्रवासी मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। मुंबई से आए प्रवासी मजदूरों में 9 मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव आने के 2 दिन बाद ही पांच और मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मजदूर पहले से ही संस्थागत क्वॉरेंटाइन हैं। शुक्रवार की रात इन सभी की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है।
डीएम खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार देर रात 10 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें पांच कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें तीन मजदूर जो निघासन तहसील में क्वॉरेंटाइन हैं, यह वही मजदूर हैं जो उन 9 मजदूरों के साथी हैं जो पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और उन्हें आइसोलेटेड भी कर दिया गया है। वहीं 2 मजदूर नवी मुंबई में कंटेनर चलाते थे यह कस्बा सुंदरवन के गांव चौरठिया निवासी हैं। अपने संसाधनों से पहुंचे थे। जहां गांव वालों ने इन्हें गांव में घुसने से मना कर दिया था। जिसके बाद इन्हें लखीमपुर में बने डाइट राजापुर के संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। 12 तारीख को इनके भी सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इन सभी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 से बढ़कर 14 हो गई है। इनको भी इलाज के लिए शनिवार को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इन सभी के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशी जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें