एक महिला सहित चार प्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि

एक महिला सहित चार प्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। सोमवार देर रात प्राप्त हुई 26 जांच में चार प्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मंगलवार की सुबह मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात को 26 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 4  पॉजिटिव और 22  नेगेटिव है। पहला पॉजिटिव श्रमिक गुड़गांव से आया है यह ग्राम बहादुरपुर विकासखंड बेहजम का निवासी है और वर्तमान में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में क्वॉरेंटाइन है। दूसरा पॉजिटिव श्रमिक जो एक महिला है यह ठाणे महाराष्ट्र से आई है, जो नौरंगाबाद लखीमपुर की निवासिनी है और होम क्वॉरेंटाइन में है। तीसरा पॉजिटिव प्रवासी नवी मुंबई से आया है जो ग्राम चौरठिया फूलबेहड़ का मूल निवासी है और प्राथमिक विद्यालय में क्वॉरेंटाइन है। चौथा प्रवासी श्रमिक मुंबई से आया है और विकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम सरवा का निवासी है और डायट राजापुर में क्वॉरेंटाइन है।
जिले में अब तक 39 पॉजिटिव केस  पाए हो गए हैं  जिनमें 05  पॉजिटिव केस उपचार उपरांत स्वस्थ हो चुके हैं। अतः वर्तमान में जनपद में कुल 34 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं।

टिप्पणियाँ