छह प्रवासी मजदूर फिर मिले कोरोना पॉजिटिव
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। दो महिलाओं सहित 6 प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि गुरुवार रात प्रशासन ने की है। कुल 30 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 24 नेगेटिव है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे लखनऊ से मिली कोरोना जांचों में मुंबई से आए तीन प्रवासी मजदूर पॉजिटिव मिले हैं, जो ग्राम बनका, विकासखंड पसगवां के निवासी हैं।
चौथा पॉजिटिव प्रवासी मजदूर भी मुंबई से आया है और जो ग्राम पिपरावा विकासखंड फूलबेहड़ का निवासी है यह सब वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है। पांचवी एवं छठी पॉजिटिव प्रवासी महिला मजदूर हैं जो दिल्ली से आई हैं और ग्राम गुलरिया नकहा की मूल निवासी हैं। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय गुलरिया में क्वॉरेंटाइन है।
जिले में अब तक 46 पॉजिटिव केस हो चुके हैं, जिनमें पांच पॉजिटिव केस उपचार उपरांत स्वस्थ हो चुके हैं। अब वर्तमान में जनपद में कुल 41 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लगातार हो रहे इजाफे के कारण लखीमपुर खीरी को शासन ने ग्रीन जोन से हटाकर ऑरेंज जोन में कर दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें