20 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे लखीमपुर
देव श्रीवास्तव डीएनएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर खीरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 तारीख को लखीमपुर आएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जन सभा को संबोधित करेगे तथा 14 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कस्ता विधानसभा के औरंगाबाद में दोपहर 12 बजे तथा धौरहरा विधानसभा में दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेगे। इस लिये जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कार्य क्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा प्रत्याशियों में खासी खुशी है। उनका मानना है कि इस आगमन के बाद लखीमपुर जिले में भाजपा की आठों सीटें दोबारा भाजपा के खाते में आएंगी। अभी जो समीकरण कुछ ऊपर नीचे चल रहे हैं वह भी इस कार्यक्रम के बाद भाजपा के पाले में आ जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें