देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा सीतापुर में आयोजित साइंस फेयर में राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेहजम खीरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी ने बताया कि इस साइंस फेयर में विद्यालय द्वारा बनाए गए मॉडलों का चयन किया गया जिसमें विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । जिसमे कक्षा 11 एवं 12 विज्ञान वर्ग के 26 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अध्यापक बृजेश वर्मा ने बताया कि बच्चों ने मॉडल बनाने में बहुत मेहनत की और द्वितीय स्थान प्राप्त कर बच्चे बहुत खुश हैं इस तरह के कार्यक्रमों मैं विद्यालय समय-समय पर प्रतिभाग करता रहता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें