स्वस्थ महिलाओं से ही होगा मजबूत राष्ट्र का निर्माण




डॉ शिल्पी श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ शिविर
 
समाजसेवी/पत्रकार सोनू साहनी की पत्नी प्रीति साहनी ने किया शुभारंभ

देवनन्दन श्रीवास्तव
पलिया-खीरी। शनिवार को महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिल्पी श्रीवास्तव के अस्पताल में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पहुंची महिलाओं की कोलेस्ट्रोल, थायराइड, आयरन आदि की जांच की गई। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को अस्पताल की तरफ से परामर्श एवं निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पत्रकार/ समाजसेवी सोनू साहनी की धर्मपत्नी प्रीति साहनी ने कहा कि स्वस्थ महिलाओं से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। महिला को अपने जीवन में कई सारी भूमिकाएं अदा करनी पड़ती हैं। अक्सर इन वजहों से वह अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाती लेकिन हम महिलाओं को यह समझना होगा कि जब हम पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगे तभी हम अपनी जिम्मेदारियों का ठीक तरीके से निर्वहन कर पाएंगे। 


डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव ने बताया कि वे 
समय-समय पर महिलाओं के लिए इसी तरह के शिविरों का आयोजन करती आ रही है आगे भी इस तरह के प्रयास महिलाओं के हित के मद्देनजर किए जाते रहेंगे।  शिविर में करीब 500 महिलाओं की निशुल्क जांच के पश्चात आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। इसके अलावा  प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एके कपूर की पुत्रवधू दंत रोग विशेषज्ञ डा चांदनी कपूर की अगुवाई में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने शरीर का तो फिर भी ध्यान रखती हैं लेकिन अक्सर दांतों को नजरंदाज कर दिया जाता है। दांतों की सफाई भी शरीर की तरह ज़रूरी है ताकि दांतों की समस्याओं से बचा जा सके। इस मौके पर समस्त अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ