खेत की रखवाली करने गए युवक की दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या


आनंद तिवारी डीएनएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ क्षेत्र के खमरिया गाव में शुक्रवार देर रात खेत की रखवाली कर रहे युवक को गांव के 4 लोगों ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Video



जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के खमरिया गाव में खेत बचाने गए युवक  वीरु (21) को गांव के ही 4 लोगों ने लाठी से पीट-पीटकर घायल कर दिया, घायल अवस्था में वीरू के परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान वीरू की मौत हो गई। 5 मार्च को मृतक वीरु के शव को लखीमपुर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक वीरू के मामा त्रिमोहन ने बताया कि वीरू खेत बचाने के लिए जा रहा था, उसी दौरान खमरिया गांव के वीर बाबा स्थान के पास गांव के ही निवासी आपस में विवाद कर रहे थे, वीरु ने विवाद कर रहे गांव के लोगों को समझा-बुझाकर बीच बराव कराया, और अपने खेत चला गया, खेत से वापस आते समय रात करीब 9.30 बजे लाठी डंडे लेकर घात लगाए बैठे मुनीजर, अखिलेश, अमित और एक अमित के जीजा  ने हमला कर दिया।  लाठी-डंडों से पिटाई की जिससे वीरू घायल हो गया वीरू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले पर फूलबेहड़ एसओ ने बताया कि घटना की तहरीर परिजनों द्वारा अभी नहीं दी गई है मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ