अचानक बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या एक दिन में 37 पॉजिटिव
लखीमपुर खीरी। कोविड की तीसरी लहर में अचानक तेजी आ गई है सोमवार को लखीमपुर खीरी में 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में अब 95 एक्टिव केस हो गए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 267 रिपोर्ट लैब से प्राप्त हुई हैं जिसमें 35 पॉजिटिव व 232 नेगेटिव केस हैं। वहीं अन्य लैब से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसमें मिलाकर कुल 37 पॉजीटिव केस दर्ज हुए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें