आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई आदमखोर बाघिन

आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई आदमखोर बाघिन

 देवनंदन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। ग्रामीणों के लिए आतंक का पर्याय बनी आदमखोर बाघिन को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया। बाघिन वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। मंगलवार कि सुबह ग्रामीणों ने बाघिन के कैद होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद उसे कर्तनिया शिफ्ट किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई।
वनरेंजर विमलेश ने बताया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजर में मंगलवार को आदमखोर बाघिन कैद हो गई है। मझरा पूरब स्टेशन खैरटिया के पास लगे पिंजरे में बाघिन कैद हुई है इसमें एक बकरा बांधा गया था जिसे देखकर बाघान पिंजरे में कैद हो गई। इसी गांव एक महंत को बाघिन ने अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद से इसी गांव के आसपास बाघिन की चहलकदमी बनी हुई थी। बाघिन इसी क्षेत्र में करीब 4 लोगों को अपना निवाला बना चुकी है। वहीं कई जानवरों को भी शिकार कर चुकी है। बाघिन को कर्तनिया घाट में शिफ्ट किया जा रहा है। बाघिन के कैद होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

टिप्पणियाँ