टॉपटेन बदमाश छैलू 2.250 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार
देवनंदन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। ईसानगर थाना पुलिस द्वारा शातिर अपराधी छैलू को दो किलो 250 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अपराधी जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में आता है। इस पर पड़ोसी जनपद में भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
एसपी संजीव सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 2 जुलाई को ही ईसानगर पुलिस द्वारा जिले के टॉप टेन शातिर अपराधियों में शामिल छैलू उर्फ छैल बिहारी पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी बंसीबेली मजरा कैराती पुरवा थाना ईसानगर को 2 किलो 250 ग्राम अवैध गांजे के बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए शातिर बदमाश पर गैंगस्टर सहित तमाम मुकदमे दर्ज हैं सिर्फ लखीमपुर ही नहीं बहराइच जनपद में भी छैलू पर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें