गैंगस्टर के छह शातिर अपराधियों की 9,61,24,800 की चल अचल संपत्ति हुई जब्त

गैंगस्टर के छह शातिर अपराधियों की 9,61,24,800 की चल अचल संपत्ति हुई जब्त


देवनंदन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। रविवार को छह शातिर गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में 9,61,24,800 रूपये की संपत्ति की जब्त की गई है।

एसपी संजीव सुमन द्वारा बताया गया कि रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है। रविवार को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के नेतृत्व में थाना पसगवां, थाना मोहम्मदी, थाना हैदराबाद, थाना मैगलगंज, थाना गोला एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मु.अ.सं. 243/2022 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना पसगवां  से सम्बन्धित के 6 अभियुक्तों क्रमशः सरवर खां पुत्र इरशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन/ट्रैक्टर कीमती 1,27,86,400/- रुपए, शब्बन खां पुत्र इरशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 68,90,200/- रुपए, दिलशाद खां पुत्र शमशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 68,13,000/- रुपए, सब्बीर खां पुत्र इरशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 42,94,600/- रुपए, बाबू खाँ पुत्र इऱशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 1,31,59,600/- रुपए तथा महबूब खाँ पुत्र शमशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 1,36,27,400/- रुपए की सम्पत्ति जब्त की गई। जिसकी कुल धनराशि 5,73,71,200 रूपए को जब्त किया गया। इस प्रकार अबतक अभियुक्तगण महबूब खां आदि की कुल 9,61,24,800 रू (नौ करोड़, इकसठ लाख, चौबीस हजार, आठ सौ रूपये) की सम्पत्ति जब्त की गई है। अभियुक्तगणशातिर किस्म के अभ्यस्त अपराधी हैं जिनके विरुद्ध पूर्व से गंभीर अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

टिप्पणियाँ