सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं एक बच्चे सहित चार की मौत

सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं एक बच्चे सहित चार की मौत

देवनंदन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। रविवार की सुबह इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में लगी है।

पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी महेवागंज के अंतर्गत इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास एक बाइक पर सवार होकर एक युवक दो महिलाएं और एक बच्चा जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। चारों मृतक धौरहरा कस्बे के बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त में लगी हुई थी सभी शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

टिप्पणियाँ