लखनऊ में चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए लखीमपुर खीरी से रिटायर्ड एसीएमओ

लखनऊ में चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए लखीमपुर खीरी से रिटायर्ड एसीएमओ

देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। कोविड पीक के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स को आईएमए द्वारा पुरस्कृत किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी से रिटायर एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा को भी यहां पुरस्कृत किया गया है। उन्हें चिकित्सा रत्न अवार्ड दिया गया है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं है।

डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि 2021 में लखीमपुर खीरी जिले में एसीएमओ के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने 2020 और 2021 में कोविड लहर के दौरान जो जनसेवा की थी उसी का सम्मान उन्हें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रदेश के 100 डॉक्टर्स को यह पुरस्कार दिया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार वाइफ चांसलर केजीएमयू डॉ. विपिन पुरी और एमएलए लखनऊ डॉ. नीरज बोरा द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि भले ही वह अब स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हो गए हो परंतु आज भी वे एक डॉक्टर की हैसियत से लगातार जनमानस की सेवा में लगे हुए हैं।

टिप्पणियाँ