हाजिरी को लेकर प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक में हुई मारपीट और गाली-गलौज
थाने पहुंचा मामला एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज, दूसरे को जांच के लिए कहा
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम इंदिरा नगर ग्रंट 3 स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर पर अपनी गैर हाजरी देख सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक में हुई मारपीट में एक अध्यापक का सर पर चोट आई। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा एक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सहायक अध्यापक अरविंद यादव ने बताया कि वह बाँकेगज़ ब्लॉक के इंदिरा नगर ग्रंट 3 में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं, शनिवार की सुबह विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया और देखा कि 1 जुलाई को मेरी अनुपस्थिति लगा रखी है जबकि मैं 25.जून से 1 जुलाई तक मेडिकल अवकाश पर था। मेरे द्वारा इतना कहते ही प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने गाली देना शुरु कर दिया और कहा कि मै इन्चार्ज प्रधानाध्यक हूं मेरी मर्जी है कि प्रजेंट लगाऊं या अब्सेंट उसके बाद राड उठाकर मेरा सर पर वार कर दिया व जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरी ओर प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार भी शिक्षक संघ के लोगों के साथ मैलानी थाने पहुंचे और थाने में तहरीर दी बताया कि वह प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है शुक्रवार की सुबह सहायक अध्यापक अरविंद कुमार यादव व ललित गुप्ता ने मुझसे कहा की 1 जुलाई को हाजिरी रजिस्टर में मेरी अनुपस्थिति क्यों लगाई जबकि मै मेडिकल लीव पर था, जिसपर मैंने कहा कि मुझे मेडिकल लीव की कोई जानकारी नहीं थी व बांकेगंज ब्लॉक के बीईओ राकेश कुमार के निर्देश पर कॉलम में अनुपस्थित लिखा था इतना सुनकर उक्त लोग मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर दोनों एक राय होकर मेरे ऊपर टूट पड़े लात-घूंसो से मारने पीटने लगे, जिससे काफी अन्दरूनी चोटें पेट व पीठ में आई हैं। दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।
थाना प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल ने बताया कि अध्यापकों द्वारा तहरीर मिली है। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व दूसरे पक्ष की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें