गोला गोकरण नाथ नगर पालिका परिषद की सीमा का होगा विस्तार- नगर विकास मंत्री


भाजपा विधायक अरविंद गिरी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के सभासदों ने लखनऊ में कि मंत्री जी से मुलाकात, मिला आश्वासन

नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार हेतु नगर विकास मंत्री को  सभासदों द्वारा सौंपा गया मांग पत्र

अमरपाल सिंह
लखीमपुर खीरी। गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार कराए जाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक अरविंद गिरी के नेतृत्व में सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ में मिला और मांग पत्र सौंपा। 

विधायक अरविंद गिरी ने बताया कि सौंपे गए मांग पत्र में गोला नगर पालिका पूर्व में 1934/35 में नगर पंचायत घोषित होने के उपरांत 1949 में नगर पालिका परिषद का गठन हुआ। 50-60 वर्ष से नगर पालिका परिषद का सीमा का विस्तार नहीं हुआ है। नगर के केंद्र बिंदु से 5/6 किमी का विस्तार हो चुका है जोकि विस्तारित सीमा नगर क्षेत्र से बाहर होने के कारण उसका विकास नगर द्वारा नहीं कराया जा सकता है। विस्तारित क्षेत्र ग्राम सभाओं में आता है ग्राम सभाओं के पास संसाधनों का अभाव है।

निस्तारित क्षेत्रों में लोग अव्यवस्थित जीवन जीने को मजबूर हैं।

जिसके बाद नगर विकास मंत्री द्वारा विस्तार कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। आगामी निकाय चुनाव के चलते शायद सीमा विस्तार ना हो सके। इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरी द्वारा सीमा विस्तार प्रकरण का मामला विधानसभा में उठाए जाने के बाद आशा की जाती है नगर पालिका परिषद गोला का सीमा विस्तार संभव हो सकेगा। इस दौरान पंकज गुप्ता, आनंद सोनी, राजेश वर्मा, संजय वर्मा, राम रक्षपाल, राजपूत आदि शामिल रहे।



टिप्पणियाँ