हर घर तिरंगा अभियान में 9 लाख 58 हजार घरों में लहराएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान में 9 लाख 58 हजार घरों में लहराएगा तिरंगा

देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा कार्यक्रम" के संदर्भ में की तैयारियों की समीक्षा की गयी।ग्राम स्तर पर ग्राम व न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।  नगरीय क्षेत्र में एसडीएम-ईओ समन्वय करके तिरंगे का वितरण सुनिश्चित कराए व पर्यवेक्षण हेतु ड्यूटी लगाएं। जिले में 5.10 लाख झण्डे का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं शासन से 4.50 लाख झंडे मिलेगे।जिन्हें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित कराया जाएगा। अब तक 1.40 लाख झंडे शासन से प्राप्त हुए।जिनका समानुपातिक वितरण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ज़िले के सभी घरों, कार्यालयों, शैक्षणिक, व्यवसायिक, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों आदि पर 11 से 17 अगस्त तक शासन की मंशा के अनुरूप तिरंगा झंडा पर फहराना है । जनपद को 09.58 लाख तिरंगा झंडा लगाए जाने का लक्ष्य मिला है।

टिप्पणियाँ