हिंदी लेखन सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार राममोहन गुप्त
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। बेटियाँ व कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद द्वारा नगर निवासी राम मोहन गुप्त को 'हिंदी लेखक सम्मान' से सम्मानित किया गया है।
हिन्दी दिवस के अवसर पर श्रीगुप्त को 'हिन्दी लेखक सम्मान', हिन्दी साहित्य रचना क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिये प्रदान किया गया है।बेटियाँ व कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक मुकेश कुमार एवं गोविन्द गुप्ता द्वारा नगर कर सेवानिवृत्त स्टेट बैंककर्मी, समाजसेवी राम मोहन गुप्त को सम्मान प्रदान करते हुए शुभेच्छायें दी गईं हैं।
राम मोहन गुप्त को प्राप्त इस सम्मान के लिए शशिकांत, आनन्द अग्निहोत्री, अनिल शुक्ल, राजवीर सिंह, एच एस पाहवा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आकाश गर्ग, अनिल अग्रवाल, योगेश जोशी, तुषार गर्ग, देवेश गुप्ता, मीता गर्ग, गोपाल अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, योगेश जोशी, सुनील कुमार गुप्त, उत्तम कुमार गुप्त, नैना गुप्ता, डॉ आशुतोष कुमार गुप्त, कपिल पुरवार, अभिषेक कुमार गुप्त, श्रुति गुप्ता, नेहा गुप्ता, गौरव गुप्त, तरुण साहू आदि ने बधाई दी हैं। हाल ही में राम मोहन गुप्त को अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था बुलन्दी द्वारा हिन्दीभाषा के प्रचार प्रसार के लिए 'हिन्दी गौरव सम्मान' प्रदान किया गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें