संविधान दिवस के अवसर पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। बेहजम स्थित विद्यालय राजरानी माता शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में आज संविधान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें संविधान के निर्माण, महत्व, प्रस्तावना, अधिकार, मूल कर्तव्यों आदि पर चर्चा की गयी साथ ही भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन एवं संविधान में उनकी प्रमुख भूमिका पर विचार व्यक्त किए गये। कक्षा 12 के बच्चो द्वारा गीत एवं विचार, प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के प्रारम्भ में भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं संविधान पुस्तक पर श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए गये। छात्रा प्रिंसी गौतम ने संवैधानिक विकास एवं ज्योति सोलंकी ने मूल अधिकारों की चर्चा की वही कक्षा 1 से कशिश रस्तोगी ने प्रस्तावना आरुषि वर्मा ने नीति निर्देशक तत्व, सलमा बानों ने मूल कर्तव्य हिमांशु प्रकाश ने संविधान के स्रोत साक्षी तिवारी ने संविधान के परिचय पर तथा हिमांशु शुक्ला एवं हर्ष वर्धन सिंह द्वारा संविधान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों ने भी भाग लिया वर्तमान समय को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं नागरिकता पर चर्चा की व प्रभावशाली गीतों को भी प्रस्तुत किया। विद्यालय संस्थापक राजेश गुप्ता जी द्वारा सभी से आवाहन किया गया कि शिक्षा पाने के साथ ही साथ संविधान का ज्ञान एवं इसके प्रति श्रद्धा का होना परम आवश्यक है। विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी द्वारा संविधान दिवस पर सभी को बधाई ही गयी कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों सहित विद्यालय के व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता एवं अध्यापकगण उत्तम कुमार, संतोष कश्यप कबीर, अभिषेक गुप्ता, प्रभात तिवारी सरोज कुमार, शिवम पाण्डेय, सुरेश वर्मा, भावना शुक्ला, अंजली शुक्ला, राधा गुप्ता, सरिता वर्मा, अजली सिंह ,रत्ना सिंह एवं रोशनी सिंहं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें