गोला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी भारी मतों से विजई

गोला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी भारी मतों से विजई

देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना के नतीजे आ गए हैं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरी ने सभा प्रत्याशी विनय तिवारी को भारी वोटों के अंतर से चुनाव में करारी शिकस्त दी है। लखीमपुर खीरी गोला उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी को 1,24,810 वोट मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 90,512 मत मिले हैं जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी 34,298 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीत गए हैं। गोला विधानसभा से भाजपा के दिवंगत अरविंद गिरी विधायक थे। उनके देहांत के बाद यह सीट खाली हुई थी और यहां पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। 

जिसके आज नतीजे आए हैं और पुनः दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी चुनाव जीतकर गोला विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक बन गए हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी नेतृत्व की हुई है। पार्टी के नेताओं की हुई है। यह जीत उनके पिता अरविंद गिरी की हुई है। उन्होंने कहा कि दिवंगत पिता ने जनता की सेवा के लिए जो सपने संजोए थे, उन सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गोला गोकर्णनाथ स्थित मंदिर में करीडोर बनाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की जनता का चौमुखी विकास किया जाएगा।

टिप्पणियाँ