राष्ट्रीय कलामंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मनोनीत हुए अभिनव दीप

राष्ट्रीय कलामंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मनोनीत हुए अभिनव दीप

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। अभिनव दीप को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच का अखिल भारतीय सह संयोजक मनोनीत किया गया है। विद्यार्थी परिषद का 68 वा राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर (राजस्थान) में संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन योग गुरु बाबा रामदेव ,धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही ने किया।  जिसमें अभिनव दीप मोहल्ला बहादुर नगर निवासी हैं

इनके कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय टोली द्वारा अभिनव को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अभिनव का सफर विद्यार्थी परिषद में 2014 से शुरू हुआ था। कॉलेज इकाई अध्यक्ष, नगर संयोजक लखीमपुर तहसील संयोजक, विश्वविद्यालय इकाई सह मंत्री, लखनऊ जिला सहसंयोजक राष्ट्रीय कला मंच, प्रांत सह संयोजक राष्ट्रीय कला मंच, प्रांत संयोजक राष्ट्रीय कला मंच जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाहन कर  वह अपनी लगन निष्ठा व मेहनत से परिषद का नाम दिन पर दिन गौरवान्वित करते रहे हैं। यही मेहनत आज रंग लाई है। उन्हें रायबरेली में हुए प्रांत अधिवेशन में प्रांत संयोजक का दायित्व दिया गया था कला के क्षेत्र में अभिनव को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अभिनव एक कुशल कलाकार के साथ-साथ एक नेतृत्व करता भी हैं अब से अभिनव के नेतृत्व में संपूर्ण भारत देश में कला को एक नई पहचान मिलेगी।
अभिनव ने बताया की
भारत महान विविधता का देश है।  देश भर में पर्याप्त क्षेत्रीय, भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताएं हैं।  विविधताओं की विस्तृत श्रृंखला को देखते हुए, न केवल भारत में समाज, संगठनों और नेताओं को, बल्कि यहां के विभिन्न राज्यों में अपनाई जाने वाली सांस्कृतिक प्रथाओं का भी सामान्यीकरण करना आपराधिक होना चाहिए।
 इसी भावना से कलाकारों और कला प्रेमियों द्वारा कला के किसी भी रूप में शिक्षित और रुचि रखने वाले छात्रों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कला मंच की स्थापना की गई थी।  मंच कला और संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों, क्यूरेटरों, लेखकों और पेशेवरों को उनके काम के बारे में बोलने, कला के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन करने, समकालीन कला और सांस्कृतिक अभ्यास से संबंधित मुद्दों पर चल रही दिलचस्प बहस के लिए एक मंच प्रदान करता है।

टिप्पणियाँ