बालिका दिवस पर राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम

बालिका दिवस पर राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम

देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। कला निकेतन सोसायटी द्वारा  में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेहजम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कला निकेतन सोसायटी के अध्यक्ष अभिनव दीप ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008 में की थी।  

24 जनवरी के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कर्यभाल संभाला था। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। औरबालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के    महत्व , समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर  चर्चा की। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्रा ,अभिषेक गुप्ता , उत्तम कुमार ,कबीर अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ