जेल गेट पर फूलों और मिठाई खिलाकर हुआ स्वागत
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड में क्रॉस केस के आरोपी विचित्र सिंह को मंगलवार देर शाम लखीमपुर जिला कार्यकारिणी से रिहा कर दिया गया। वहीं एक अन्य आरोपी गुरप्रीत को दस्तावेजों के अभाव में रिहाई नहीं मिल सकी है। क्रॉस केस के तीन अन्य आरोपियों को बुधवार को जिला कारागार लखीमपुर से रिहा किया जाएगा। तिकुनिया हिंसा कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को मिली अंतरिम जमानत के बाद क्रास केस के आरोपियों को जमानत मिली है।
3 अक्टूबर 2021 को हुए तिकुनिया हिंसा कांड के क्रॉस केस में किसान पक्ष के 4 आरोपीयों को एसआईटी ने दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां आज 31 जनवरी की देर शाम किसान पक्ष के आरोपी विचित्र सिंह को अंतरिम जमानत पर मंगलवार देर शाम जेल से किया गया, हालांकि आज विचित्र सिंह के साथ-साथ गुरुप्रीत को भी जमानत पर रिहा किया जाना था, लेकिन गुरुप्रीत के रिहाई आर्डर के पेपर में गड़बड़ी के कारण गुरप्रीत को रिहाई ना मिल सकी, वहीं तीन अन्य आरोपी जिनमें गुरुप्रीत, कमलजीत गुरुविंदर सिंह को कल यानी बुधवार को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा। वहीं विचित्र सिंह की रिहाई को लेकर किसान संगठन के लोग भी जेल गेट पर मौजूद रहे। जिन्होंने विचित्र सिंह की रिहाई पर उन्हें मिठाई खिलाई और फूल डाल कर उनका स्वागत किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें