श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा धूमधाम से मनायी गयी नेता सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा मां भारती के सच्चे सपूत , देश एवम कायस्थ रत्न , स्वतंत्रता संग्राम के महानायक , महान वीर साहसी पराक्रमी नेता सुभाष चन्द्र बोस जी की पावन जयन्ती को पराक्रम दिवस के रूप मे श्री चित्रगुप्त (शाहपुरा कोठी ) चौराहे पर अत्यन्त धूम धाम से मनाया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव द्वारा एवं संचालन महासचिव प्रदीप सक्सेना मुकेश द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सभा के संरक्षक / पूर्वाध्यक्ष श्री राजीव रतन खरे एव शशिकांत श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया तत्पश्चात सभा के पदाधिकारी रविकांत श्रीवास्तव , लक्ष्मी निगम ,लोकेन्द्र श्रीवास्तव अनूप सक्सेना एड0, डा0 ओ. पी. श्रीवास्तव ,अनमोल निगम , नितिन श्रीवास्तव , अनिल श्रीवास्तव कलमकार , सत्यदेव श्रीवास्तव , मनोज चित्रान्शी, राजेंद्र श्रीवास्तव पत्रकार आदि ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर चौराहे पर चाय व बिस्कुट का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने सभी उपस्थिति साथियों का आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें