बदहाल पाकिस्तान पर बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अगर मांगेगा मदद तो दी जाएगी: टेनी
प्रेसवार्ता में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का बयान
देवनंदन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। हाल ही पेश किया गया बजट अमृत काल का बजट था। कई बिन्दुओं को ध्यान में रखकर बजट को तैयार किया गया है। बजट में सबसे ज्यादा जीडीपी को बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। इसके अलावा महंगाई की दर को भी कम करने का प्रयास किया गया है। पत्रकारों से रूबरू केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि पाकिस्तान के इस हालत के बाद यदि वह भारत से मदद की दरकार करेगा तो निश्चित तौर पर मदद की जाएगी। बजट में पड़ोसी देशों के लिए भी 18 हजार करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है।
सोमवार को स्थानीय जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से मुखातिब केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने बताया कि अमृत काल के इस बजट में युवाओं के रोजगार, महंगाई की दर को करने और जीडीपी को बढ़ाने पर विशेष ध्यान किया गया है। कहा कि आज भारत विकासशील देशों की श्रेणी से ऊपर उठकर विकसित देशों की श्रेणी मंे पहुंुचने वाला है। बजट मंे कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का भी ध्यान रखा गया है। बजट में टैक्स के स्लैब में कमी करते हुए राहत प्रदान की गयी है। पाकिस्तान की दीनहीन दशा को लेकर पूछे गये पत्रकारों के एक सवाल पर बोलते हुए टेनी ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों की मदद के लिए हमेशा आगे रहा है। तुर्की हादसे मंे भारत ने बिना मांगे ही मदद भेजी। यदि पाकिस्तान भारत से मदद की गुहार लगाएगा तो निश्चित तौर पर भारत मदद करने से पीछे नहीं हटेगा। आजादी के बाद से हिन्दी भाषा का अस्तित्व खतरे में था लेकिन विश्व हिन्दी सम्मेलन में कई देशों के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। देखा यह गया कि अब 70 फीसदी लोग हिन्दी बोलना, लिखना और पढ़ना जानते है। भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी हिन्दी भाषा को एक विशेष स्थान मिला है। भारत देश का नाम आज कई देशों में सम्मान के साथ लिया जा रहा है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है। प्रेसवार्ता में श्री टेनी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विनीत मनार, सजंय सिंह, नरेन्द्र सिंह और बृजेश सिंह मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें