ग्रामीण अंचलों के 10 सड़क मार्गों को मिली यूपी सरकार की मंजूरी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के प्रस्ताव के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने दी दस सड़क मार्गों को मंजूरी
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद 10 सड़क मार्गों का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया था, जिन्हे स्वीकृत कर लिया गया है। इनके लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के प्रवक्ता अम्बरीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 11 फरवरी 2023 को 10 सड़क मार्गों का एक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। जिस पर नियोजन अनुभाग 4 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत सभी सड़क मार्गों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह सभी सड़क मार्ग 509. 20 लाख रुपए की लागत से बनाए जाएंगे। इनमें विकासखंड बेहजम, विकासखंड निघासन, विकासखंड पलिया, विकासखंड बांकेगंज, विकासखंड बिजुआ, विकास खंड कुंभी, विकास खंड व फूलबेहड़ शामिल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें