भारतीय रुपए को कमजोर कहने वाले देखें कि आज विश्व के 18 देश कर रहे भारतीय रुपए में व्यापार- अजय मिश्र टेनी
भारतीय रुपए को कमजोर कहने वाले देखें कि आज विश्व के 18 देश कर रहे भारतीय रुपए में व्यापार- अजय मिश्र टेनी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा ने लालपुर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा पर विजई खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल को बढ़ावा देकर विश्व में भारत की छवि को और अधिक निखारा
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। जो लोग कहते हैं कि भारतीय रुपया कमजोर हो गया है उन्हें यह जानना चाहिए कि आज मलेशिया ने भी भारतीय रुपए में व्यापार करने को मंजूरी दे दी है। इसे मिलाकर अब 18 देश भारतीय रुपए में व्यापार कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के दृढ़ संकल्पों से संभव हुआ है। यही कारण है कि आज खेल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर और प्रदेश स्तर सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद खेल स्पर्धा का भी आयोजन किया गया है। जिसका समापन लालपुर स्टेडियम में आज हो रहा है। जिले के खिलाड़ियों ने इस दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यह बात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम में कही।
साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन खेल प्रतिभा को बाहर निकालना है ऐसे खिलाड़ी जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। यही कारण है कि अट्ठारह मार्च से आयोजित इस स्पर्धा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस तरह खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी का कारण है कि विश्व स्तर पर भारत की बेटियों और खिलाड़ियों ने तमाम स्वर्ण पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इसी का पर्याय है कि जो लोग कहते थे कि भारत का रुपया कमजोर है उन्हें यह देखना चाहिए कि आज रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी जैसे अट्ठारह देश भारतीय रुपए में व्यापार कर रहे हैं। वहीं मलेशिया भी अब इसमें शामिल हो गया है। जीएसटी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मार्च 31 तक 1 लाख 60 करोड़ रुपए का जीएसटी जमा हुआ है। यह भारत सरकार की उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन का कार्य कर रही है और इसमें जिला प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
इस दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, 15 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ और अन्य तमाम खेल प्रतियोगिताओं के विजई प्रतिभागियों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सीडीओ अनिल सिंह, एएसपी खीरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें