राजरानी माता शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज ने तोड़ा रिकार्ड बनाया क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। हाईस्कूल , इण्टर बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम आते ही बच्चों का उत्साह देखते बनता था। इस बार राजरानी माता शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज के बच्चो ने पिछले सभी आंकड़ो को पीछे छोड़ दिया है। हाई स्कूल में कुल 350 बच्चे पंजीकृत थे इसमे कुल 330 बच्चे शामिल हुए। हाई स्कूल में सफलता का प्रतिशत 99.2 प्रतिशत रहा जबकि इण्टरमीडिएट में कुल पंजीकृत 386 बच्चों में 359 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए इण्टर मीडिएट में सफलता का प्रतिशत 99.5 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल से *गिरजेश सिंह ने 92.83 प्रतिशत* अंक अर्जित कर विद्यालय में टाप किया जबकि इष्टर विज्ञान वर्ग से *प्रिंसी ने 90.2% अंक* अर्जित कर टाप स्थान पाया। इसके अलावा अन्य बच्चों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में कुल 260 बच्चे प्रथम श्रेणी व 12 बच्चो ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक पाकर श्रेष्ठ रहे जबकि इण्टर के 107 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी ने उपस्थित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं अपने संक्षिप्त संदेश में कहा कि विद्यालय वर्तमान शैक्षिक परिवेश को ध्यान में रखकर बच्चो के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निरन्तर प्रयासरत है साथ ही अभिभावकों को भी बधाई जो विद्यालय से जुड़कर हमारे उद्देश्यों को पूरा करने में अपना साथ दे रहे हैं। शिक्षा एवं इससे जुड़ी समस्त गतिविधियों का लाभ बच्चो को मिले व अनुशासित रहकर बच्चे समाज व परिवार का सपना पूरा कर सकें इसके लिए विद्यालय परिवार, समुचित कदम बढ़ा रहा है।
*इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 टॉप 10 बच्चों का विवरण*
1. प्रिन्शी 451
२. कृष्ण कुमार 426
3. दीपक वर्मा 420
4. अभिनव कश्यप 417
5. शगुन कसेरा 416
6. विनय वर्मा 415
7. आरती पाण्डेय 405
8. रूपांशी देवी 405
9. शैलेन्द्र सिंह 399
10- शाहिना 395
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें