हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आज पूरी दुनिया योगमय हो गई है- अजय मिश्र टेनी

हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आज पूरी दुनिया योगमय हो गई है- अजय मिश्र टेनी
देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी शामिल हुए। उनके साथ सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद थे इस दौरान उपस्थित लोगों के साथ उन्होंने योग किया।
इस दौरान केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा जब से इस अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी योग शिविर की शुरूआत की हुई है तब से आज तक सौ करोड़ से ज्यादा लोग इसका लाभ ले चुके हैं। 2014 के बाद दैनिक योग एवं प्राणायाम करने वालों की संख्या 100 करोड़ से ज्यादा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है और प्रधानमंत्री जी ने कहा भी है कि पूरी दुनिया योगमय हो गई है। उसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि आज संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ हमारे प्रधानमंत्री जी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लिया गया है। जो देश के हर नागरिक के लिए गौरव की बात है।
 लखीमपुर जनपद में हम सब लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया है और इसके माध्यम से पूरी दुनिया को एक संदेश दिया है कि भारत की संस्कृति में नियमित योग अभ्यास का जो स्थान था वो मनुष्य के जीवन में समग्र और सकारात्मक परिवर्तन करता था। उसका लाभ पूरे विश्व को मिले उसके दृष्टि से वन वर्ल्ड वन हेल्थ अबकी बार का हमने टैग दिया है और आज हमारे प्रधानमंत्री जी हमारे अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय का नेतृत्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय परिसर न्यूयार्क में 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग अभ्यास कर रहे हैं। निश्चित रूप से इसमें विश्व के कल्याण की भावना भी छुपी है और बहुत अच्छा संदेश।
इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, उपजिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, गंगाराम एड. सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ