संस्कृति शाखा ने कांवड़ यात्रियों हेतु लगाया सेवा शिविर
देव नन्दन श्रीवास्तव
भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी द्वारा मानवता की सेवा व आस्था के सैलाब को समर्पित "कांवड़ यात्रा सेवा शिविर" का आयोजन गोला रोड, लखीमपुर खीरी में संस्थाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस सेवा शिविर का संयोजन संस्था के कर्मठ सदस्य नवीन सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम व्यवस्था में शाखा समन्वयक अनुज शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजशेखर, वरिष्ठ सदस्य नारायण प्रकाश सक्सेना व नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय अग्रवाल के साथ संस्था के सक्रिय सदस्यों का विशेष आर्थिक व सेवा योगदान रहा। सेवा कार्यक्रम के तहत छोटी काशी के रूप में सुविख्यात गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं के मध्य शीतल पेयजल एवं ग्लूकोज बिस्कुट के पैकेटों का वितरण किया गया।
सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, शाखा समन्वयक अनुज शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजशेखर, कार्यक्रम संयोजक नवीन सक्सेना, नारायण प्रकाश सक्सेना, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार रस्तोगी, उपाध्यक्ष सुनीता शुक्ला, महिला संयोजिका वर्षा सक्सेना, सांची माथुर, मोनी पाण्डेय, राधा मिश्रा, ज्योति सिंह, पूर्णिमा इन्द्र, विनीता त्रिपाठी, अमिता पुरी, मंजू सक्सेना, माला शास्त्री सहित कई अन्य सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे व इस पुण्य कार्य के साक्षी बने।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें