विश्व हिंदू परिषद में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शिव का किया जलाभिषेक, हनुमान चालीसा का किया पाठ

विश्व हिंदू परिषद में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शिव का किया जलाभिषेक, हनुमान चालीसा का किया पाठ
देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रसार विभाग द्वारा आचार्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में चंद्रयान 3 की कुशल लैंडिंग के लिए फारेस्ट कालोनी लखीमपुर के श्री रामेश्वरम नाथ शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सामूहिक  हनुमान चालीसा पाठ  व   विशाल यज्ञ हवन पूजन आरती का कार्य शक्रम कर भगवान श्री राम भक्त बाबा गोस्वामी दास जी की जन्म जयंती पर देश के इसरो प्रमुख ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग का जो प्रयास किया है वह देश के गौरव साली इतिहास का साक्षी बनेगा। सभी लोगो ने चंद्रयान की लैंडिंग सफल हो इस उद्देश से सामूहिक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवम हनुमान चालीसा पाठ तथा  विशाल यज्ञ भगवान हेतु आहुतियां दी।  

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के  आचार्य संजय मिश्रा, विपिन मिश्र हिंदू युवावाहिनी, भाजपा से कुलभूषण सिंह वा राम पांडे,  अनूप मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, विपुल सेठ, विनय तिवारी , ब्रजेश मिश्र , प्रज्जवाल शुक्ला , विजय  सिंह, निराले पांडे, सुभम मिश्रा, पावन, सत्य प्रकाश,  इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद , भाजपा, हिंदू युवावाहिनी, बजरंग दल आदि के  सैकड़ों लोगो ने शुभ कामनाएं की।



टिप्पणियाँ