अखिल भारतीय श्री हरद्वारी वैश्य महासभा की कार्यकारणी गठन, डॉ अश्वनी गुप्ता बनाए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय श्री हरद्वारी वैश्य महासभा की कार्यकारणी  गठन, डॉ अश्वनी गुप्ता बनाए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। सूचना सबकी। अखिल भारतीय श्री हरद्वारी वैश्य महासभा के संरक्षक राजेश जी गुप्ता-हरदोई, बृज मोहन गुप्ता शाहजहांपुर, लक्ष्मी नारायण गुप्ता-सीतापुर, कृष्ण कुमार गुप्ता गोला, वेद प्रकाश गुप्ता- बरबर ने सर्वसम्मिति से अध्यक्ष पद पर डॉ. अश्वनी गुप्ता लखीमपुर को बनाया गया। 

साथ ही संयोजक मिथलेश गुप्ता उर्फ बल्ले, उपाध्यक्ष, प्रवीण गुप्ता गोलागोकर्ण नाथ, महामंत्री, कमलेश गुप्ता-एडवोकेट-लखनऊ,  कोषाध्यक्ष, राजीव गुप्ता-हरदोई, संगठन मंत्री श्री रामनिवास गुप्ता लखीमपुर, प्रमोद गुप्ता-हरदोई, दीपक गुप्ता/लखीमपुर, ललित गुप्ता खटेली को बनाया गया। अध्यक्ष डॉक्टर अश्वनी गुप्ता ने कहा कि  8-10 जिलों में हमारा समाज करीब 20-25 लाख की संख्या में निवास करता है। हमारे समाज के युवाओं को  उच्च प्रशासनिक सेवाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है तथा राजनीति मे उच्च प्रतिनिधित्व के लिए हमे एकजुट  होकर  अपना अधिकार प्राप्त करना होगा।

टिप्पणियाँ