नेपाल वार्डर पर निकाली कावड़ यात्रा, हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक

नेपाल वार्डर पर निकाली कावड़ यात्रा, हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक

देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। वनवासी समाज के हजारों शिव भक्तो ने भारत नेपाल बार्डर के बिरिया गांव से कावड़ यात्रा निकाली। यहां तीन नदियों का मिलन होता है।  विश्व हिंदू परिषद द्वारा स्थापित भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक कर हिंदू धर्म और भारत की समृद्धि की कामना की।

वहीं हजारों थारू जनजाति की महिलाओं ने प्रमुख समाज सेवी हिंदुत्व के प्रचंड ध्वज वाहक आचार्य संजय मिश्र की उपस्थिति में किसी गैर हिंदू को घरों में पनाह ना देने का संकल्प लिया। ये यात्रा जन जागरण के उद्देश्य से चार वर्षो से सावन माह के तृतीय सोमवार को आयोजित होती है।
नेपाल बार्डर के ग्राम मसान खम्ब  में माता दुर्गा जी व श्री हनुमान जी भी विराजमान है। चार वर्षो से  पड़ी परम्पराओ का बनबासी समाज बेसब्री से इंतजार करता है।
सूर्यमणि मिश्रा ने बताया कि एकल अभियान वनवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए निरंतर कई वर्षो से प्रयास कर रहा है। जिससे समाज में बड़ा परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। लोगो ने नशा छोड़ कर बच्चों को पढ़ाई रोजगार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। 

आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि वनवासी समाज को प्रलोभन देकर ईसाई मिशनरियों के लोग छोटा-छोटा लालच देकर इन वनवासी समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे थे। नेपाल बार्डर पर रहने वाला ये समाज सामरिक दृष्टि से देश के लिए  बड़ा योगदान करता है। इनकी अलग संस्कृति है।  प्रमुख समाज सेवी ज्ञानू महराज लखीमपुर व एकल फ्यूचर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया ये समाज महाराणा प्रताप के वंशज है। विधर्मी आतंकी मुगलों से सैकड़ों वर्ष तक लड़े हैं।
इस बार निकाली गई कावड़ यात्रा में नेपाल से आयी तीन नदियों के संगम स्थल शिव गंगा, खुटिया, महोना से जल भर कर हर-हर बम बम का जय घोष करते हुए 15 किलो मीटर की पद यात्रा नंगे पाँव की जलाभिषेक किया। 
आज हिंदू जाग रहा अब ऐसा नहीं होने वाला है। हजारों थारू समाज की महिलाओं ने पीले वस्त्रों में एक साथ जलाभिषेक किया था। सभी को भंडार का प्रसाद दिया गया, आगंतुकों, ने सभी को भोजन परसा। 

लखीमपुर जिले के प्रमुख समाज सेवी ज्ञान स्वरूप शुक्ल ज्ञानू महराज, आचार्य संजय मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी व हज़ारों लोगों ने  गंगा आरती की कार्यक्रम का संचालन एकल अभियान के भारत नेपाल समन्वयक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश ने किया । इस कांवड़ यात्रा में दुर्गेश त्रिपाठी, सूर्यमणि  मिश्रा, जिला प्रभारी संदीप मिश्रा,  भाजपा नेता राम पाण्डेय, सवितार गोस्वामी,  संत  कन्हैया लाल , संत बिहारी बाबा, घुम्मन, नंद किशोर,  लखनऊ से आए शशांक गोस्वामी, प्रेम लाल राम जी पांडे, संजू राणा, करिश्मा राणा, पुजारी राम नाथ, थारू समाज के जनजागरण हेतु व उनके बच्चों को शिक्षित करने के लिए एकल अभियान द्वारा क्षेत्र में 150 विद्यालय व जिले में 500 विद्यालय चलाते हैं  जो कि निःशुल्क चलते हैं। छात्रों को किताब, कांपी पढ़ने की सभी सुविधाए निःशुल्क देते।

टिप्पणियाँ